Tuesday, April 19, 2016

Sai Baba ki Aarti (Hindi)

ॐ साईं नाथाय नमः

आरती कीजे बाबा साईनाथ की
दुखियों  के  प्यारे  न्यारे  करुणा निधान की
साईं साईं जो कोई गावे रोग-दोष-दुःख निकट न आवे
निधि शेष शारदा महिमा महान की
आरती कीजे बाबा साईनाथ की ...

किया नीम तरु अमृत मधुर है
द्वारिका माई वासर सुधर है
शिर्डी से गंगा बही सद्गुरु ज्ञान की
आरती कीजे बाबा साईनाथ की

साईं जिनमे ब्रह्मा उजियाले
अशरण शरण भक्त रखवाले
उपमा त्रिलोक में नहीं है दयादान की
आरती कीजे बाबा साईनाथ

उदी व्याधि विपदा हरति है
साईं शुचि विहृदय भरती है
श्रद्धा सबुरी ऋद्धि सिद्धि मन प्राण की
आरती कीजे बाबा साईनाथ की

श्रीनिधि साईं शरण तिहारी
तेरा प्यार भरोसा भारी
बाबा पद-पद्मो से प्रिय पहचान की
आरती कीजे बाबा साईनाथ की

दुखियों के प्यारे न्यारे करुणा निधान की
आरती कीजे बाबा साईनाथ की